फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Using mobile phone in school proved costly, one teacher suspended, another issued show cause notice in Balod

बालोद: स्कूल में मोबाइल चलाना पड़ा महंगा, एक शिक्षक निलंबित, दूसरे को कारण बताओ नोटिस

Wed, 24 Sep 2025 03:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Sep 2025 03:40 PM IST
सार

गुंडरदेही विकासखंड के सिर्री गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की लापरवाही सामने आई। निरीक्षण में मोबाइल का उपयोग करते पाए गए शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
 

विज्ञापन
Using mobile phone in school proved costly, one teacher suspended, another issued show cause notice in Balod
स्कूल में मोबाइल चला रहे एक शिक्षक निलंबित, दूसरे को कारण बताओ नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के सिर्री गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की लापरवाही सामने आई। निरीक्षण में मोबाइल का उपयोग करते पाए गए शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग के निरीक्षण में सहायक शिक्षक (एलबी) विनय कुमार गोस्वामी मोबाइल चलाते हुए मिले। जिस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, सहायक शिक्षक मिर्जा अरमान बेग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस प्राथमिक स्कूल में कुल 89 बच्चों की पढ़ाई के लिए 4 शिक्षक पदस्थ हैं। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed