{"_id":"680769746108959af10c3e0c","slug":"used-to-talk-on-video-call-made-private-video-of-the-girl-viral-accused-arrested-from-delhi-in-jashpur-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jashpur: वीडियो कॉल पर करता था बातें, युवती का प्राइवेट वीडियो किया वायरल, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jashpur: वीडियो कॉल पर करता था बातें, युवती का प्राइवेट वीडियो किया वायरल, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Tue, 22 Apr 2025 03:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जशपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:49 PM IST
सार
जिला जशपुर में एक युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने वर्ष 2023 में मैट्रोमैनी साइट (शादी डॉट कॉम) पर शादी के उद्देश्य से अपना बायोडाटा अपलोड किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला जशपुर में एक युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने वर्ष 2023 में मैट्रोमैनी साइट (शादी डॉट कॉम) पर शादी के उद्देश्य से अपना बायोडाटा अपलोड किया था। उसी साइट के माध्यम से रोहित प्रसाद नामक युवक से पहचान हुई, जो मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क में आया।
विज्ञापन
दिनांक 21.12.2023 को आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और विश्वास में लेकर युवती से उसके निजी अंगों का प्रदर्शन कराया, जिसे आरोपी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में, युवती द्वारा बातचीत बंद करने पर, आरोपी ने उक्त प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल कर दिया। प्रकरण में थाना कुनकुरी में आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 509(ख) तथा आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विज्ञापन
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।साइबर सेल द्वारा आरोपी के मोबाइल नंबर की सर्विलांस ट्रैकिंग की गई, जिसमें लोकेशन सागरपुर, दिल्ली में पाया गया। तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई और आरोपी रोहित प्रसाद (उम्र 27 वर्ष, निवासी सबरी मठ, थाना जलालपुर, जिला सारण, बिहार) को हिरासत में लिया गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया जिसमें अपराध से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी साइबर अपराधों के प्रति जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन