{"_id":"6876234d98668229d105d089","slug":"union-secretary-manoj-joshi-met-cm-sai-land-records-reform-digital-survey-and-revenue-matter-discussed-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साय से केंद्रीय सचिव मनोज जोशी ने की मुलाकात: भू-अभिलेख सुधार, डिजिटल सर्वे और राजस्व मामले पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साय से केंद्रीय सचिव मनोज जोशी ने की मुलाकात: भू-अभिलेख सुधार, डिजिटल सर्वे और राजस्व मामले पर हुई चर्चा
Tue, 15 Jul 2025 03:16 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:16 PM IST
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से आज मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी ने मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम साय से केंद्रीय सचिव मनोज जोशी ने की मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से आज मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी ने मुलाकात की। इस अवसर पर भू-अभिलेख प्रणाली को सुदृढ़ करने, भूमि सर्वेक्षण में तकनीकी नवाचारों के उपयोग और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार भू-राजस्व दस्तावेजों को अद्यतन करने और आवश्यक सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड जितने व्यवस्थित होंगे, राजस्व न्यायालयों में मामलों का निपटारा उतना ही शीघ्र और प्रभावी रूप से हो सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भूमि अभिलेखों में सुधार संबंधी केंद्र सरकार की सभी पहल के साथ राज्य सरकार कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी, ताकि यह प्रणाली और अधिक प्रभावशाली व जनहितकारी बन सके।
विज्ञापन
किसानों और आम नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तकनीक आधारित नवाचारी पहलों के माध्यम से भू-राजस्व रिकॉर्ड में पारदर्शिता, गति और सटीकता लाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसानों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तत्परता से सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
'छत्तीसगढ़ में भू-अभिलेखों की स्थिति बेहतर'
केंद्रीय भूमि संसाधन सचिव मनोज जोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भू-अभिलेखों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है और राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग से इसमें और अधिक सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में पारंपरिक पद्धति से किए जाने वाले भूमि सर्वेक्षण में समय अधिक लगता था, लेकिन अब आधुनिक तकनीकों के उपयोग से यह प्रक्रिया तेज, अधिक सटीक और भरोसेमंद हो गई है।
डिजिटल सर्वेक्षण के माध्यम से प्रभावी कदम
जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार भू-अभिलेख संधारण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है, जिसके अंतर्गत राज्यों को वित्तीय और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान नक्शों के अद्यतन में कई बार तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिन्हें डिजिटल सर्वेक्षण के माध्यम से प्रभावी रूप से दूर किया जा सकेगा। इससे प्रत्येक नागरिक को अद्यतन और प्रमाणिक नक्शा प्राप्त होगा, जिससे गड़बड़ियों में कमी आएगी और शहरी क्षेत्रों के विस्तार को बेहतर ढंग से नियोजित किया जा सकेगा।
ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, भारत सरकार के संयुक्त सचिव कुणाल सत्यार्थी, राजस्व सचिव अविनाश चंपावत, संचालक भू-अभिलेख विनीत नंदनवार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।