फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Ministers Amit Shah and JP Nadda visit Chhattisgarh: will attend the closing ceremony of Bastar Olympics

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल

Tue, 02 Dec 2025 12:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Dec 2025 12:14 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाले हैं। वे 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Union Ministers Amit Shah and JP Nadda visit Chhattisgarh: will attend the closing ceremony of Bastar Olympics
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाले हैं। वे 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे। इसी दिन राज्य सरकार अपने दो साल पूरे होने का जश्न भी मनाएगी।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 13 दिसंबर को सरकार अपने दो वर्षों के कामकाज की रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी और मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में 22 दिसंबर को सरकार के दो वर्ष का औपचारिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आने की पुष्टि है। वे राज्य में चल रही योजनाओं और उपलब्धियों का आकलन करेंगे।
विज्ञापन


बस्तर ओलंपिक, जो क्षेत्रीय खेल और लोक-संस्कृति को बढ़ावा देने वाला प्रमुख आयोजन है, इस साल हजारों प्रतिभागियों को मंच दे रहा है। 11 दिसंबर से जगदलपुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें करीब साढ़े तीन हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। गृह मंत्री अमित शाह विजेताओं को सम्मानित करेंगे। उल्लेखनीय है कि वे पिछले साल भी इस आयोजन में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed