फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Home Minister Rajnath Singh says Naxal problem will be resolved in next three to five years

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: राजनाथ सिंह ने कहा- राज्य में कांग्रेस की स्थिति बिना दूल्हे की बारात जैसी

Thu, 15 Nov 2018 04:15 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Rajnath Singh says Naxal problem will be resolved in next three to five years
rajnath singh - फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बहुत जल्द भारत नक्सल समस्या से मुक्त होगा। उन्होंने इसकी समय सीमा बताते हुए कहा कि देश में अगले तीन से पांच सालों के अंदर नक्सल समस्या का समाधान हो जाएगा। सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं घोषित करने पर भी तंज किया। 
विज्ञापन


रायपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में नक्सलवाद अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। पहले देश के 90 जिले नक्सल प्रभावित थे लेकिन अब 10 से 11 जिले ही नक्सल प्रभावित हैं। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह से पूछा गया कि कब तक देश से नक्सल समस्या समाप्त होगी। इस पर उन्होंने कहा कि अगले तीन से पांच साल के भीतर भारत नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले नक्सली घटनाओं में सुरक्षा बलों की ज्यादा शहादत होती थी। अब मामला उलट गया है और अब नक्सली ज्यादा मारे जा रहे हैं।

उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़ने और आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण की नीति बहुत अच्छी है। इसे और प्रभावी बनाने का फैसला हमने किया है। 

सिंह ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी तब नक्सलवाद समाप्त होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से भाजपा की सरकार है और यहां की जनता का भरोसा भाजपा और मुख्यमंत्री रमन सिंह पर बरकरार है। देश में सभी विपक्षी दलों के प्रति लोगों का विश्वास घटा है। आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विश्वास की कमी के दौर से गुजर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालत और भी कमजोर हो गई है। कांग्रेस को राज्य में मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं मिला है। राज्य में कांग्रेस की स्थिति बिना दूल्हे की बारात की तरह हो गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसका कोई मतलब नहीं है। जो राजनीतिक पार्टी अपना विश्वास खो चुकी है और जिसकी बातों पर भरोसा न हो, ऐसे में उसके घोषणा पत्र का क्या औचित्य है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था लेकिन गरीबी नहीं हटी बल्कि गरीबों को परेशानी हुई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया लेकिन इससे गरीबों का भला नहीं हुआ। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकों का सामान्यीकरण किया तब लोगों को फायदा मिला।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेती है और यह झूठ दस दिन भी नहीं चल पाता। कर्ज माफी की बात की जा रही है लेकिन कर्नाटक में किसानों के घरों में वारंट पहुंच रहा है। उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में यही कह सकते हैं कि यह दिवालिया हो चुके बैंक के पोस्ट डेटेड चेक की तरह है।

एक सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में महंगाई दर कम हुई है। पहले जीडीपी से मंहगाई दोगुनी होती थी। अब जीडीपी आगे निकल गई है। दोगुनी होने लगी है।

सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से परिवर्तन हुआ है। यहां लोगों को विकास दिख रहा है। यह विकास यहां के रहने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी दिख रहा है।


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वह राज्य की जनता से कहना कहना चाहते हैं कि जांचे परखे और खरे उतरे मुख्यमंत्री रमन सिंह ही राज्य का भला कर सकते हैं। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed