तीन दिनी रायपुर प्रवास के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली रवाना: इन नेताओं ने दी भावभीनी विदाई
Minister Amit Shah left for New Delhi : तीन दिवसीय रायपुर प्रवास के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम को नई दिल्ली रवाना हो गये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Minister Amit Shah left for New Delhi : तीन दिवसीय रायपुर प्रवास के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम को नई दिल्ली रवाना हो गये। इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इनमें सीएम विष्णुदेव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
इससे पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के तीसरे दिन नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा परिसर में ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग एवं स्मार्ट स्कूल सहित 204.84 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
लगाये जाएंगे एक लाख पौधे
नवा रायपुर अटल नगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक लाख से अधिक स्थानीय प्रजाति के बड़े पेड़ लगाये जाएंगे। वर्तमान में 21 हजार से अधिक पीपल के वृक्ष लगाये जा चुके हैं। नवा रायपुर अटल नगर का टारगेट है कि शहर में आप किसी भी स्थान पर खड़े हो जाये हर जगह पीपल का पेड़ दिखाई दे।
रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग
नवा रायपुर अटल नगर से अन्य शहरों की कनेक्टीविटी के लिए बिछाई गई रेलवे लाइन में शहर के मध्य रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्टेशन 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने 4 रेलवे स्टेशन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में लगभग 5.3 किलोमीटर में स्मार्ट सड़क एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण 35.25 करोड़ की लागत से किया गया है। 100 बस के अतिरिक्त 148 कार, टैक्सी और लगभग 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा 23.12 करोड़ की लागत से विकसित की गई है।