फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Home Minister Amit Shah left for New Delhi After a three-day stay in Raipur CG

तीन दिनी रायपुर प्रवास के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली रवाना: इन नेताओं ने दी भावभीनी विदाई

Sun, 25 Aug 2024 06:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 06:31 PM IST
सार

Minister Amit Shah left for New Delhi : तीन दिवसीय रायपुर प्रवास के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम को नई दिल्ली रवाना हो गये। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah left for New Delhi After a three-day stay in Raipur CG
तीन दिनी रायपुर प्रवास के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Minister Amit Shah left for New Delhi : तीन दिवसीय रायपुर प्रवास के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम को नई दिल्ली रवाना हो गये। इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इनमें सीएम विष्णुदेव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन


इससे पूर्व  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के तीसरे दिन नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा परिसर में ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग एवं स्मार्ट स्कूल सहित 204.84 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन




लगाये जाएंगे एक लाख पौधे
नवा रायपुर अटल नगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक लाख से अधिक स्थानीय प्रजाति के बड़े पेड़ लगाये जाएंगे। वर्तमान में 21 हजार से अधिक पीपल के वृक्ष लगाये जा चुके हैं। नवा रायपुर अटल नगर का टारगेट है कि शहर में आप किसी भी स्थान पर खड़े हो जाये हर जगह पीपल का पेड़ दिखाई दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग 
नवा रायपुर अटल नगर से अन्य शहरों की कनेक्टीविटी के लिए बिछाई गई रेलवे लाइन में शहर के मध्य रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्टेशन 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने 4 रेलवे स्टेशन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में लगभग 5.3 किलोमीटर में स्मार्ट सड़क एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण 35.25 करोड़ की लागत से किया गया है। 100 बस के अतिरिक्त 148 कार, टैक्सी और लगभग 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा 23.12 करोड़ की लागत से विकसित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed