फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Home Minister Amit Shah at inauguration of NIA office in Raipur Updates

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन किया, बोले- यह एजेंसी के बढ़ते हुए दबदबे का प्रतीक

Sat, 27 Aug 2022 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 27 Aug 2022 10:15 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि ये भव्य भवन NIA की बढ़ती साख और बढ़ते हुए दबदबे का प्रतीक है। NIA की स्थापना को ज्यादा समय नहीं हुआ है। NIA ने अल्पकाल में ही पूरे विश्व में उत्तम कार्य की मान्यता प्राप्त की है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah at inauguration of NIA office in Raipur Updates
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद अमित शाह ने रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये भव्य भवन NIA की बढ़ती साख और बढ़ते हुए दबदबे का प्रतीक है। NIA की स्थापना को ज्यादा समय नहीं हुआ है। NIA ने अल्पकाल में ही पूरे विश्व में उत्तम कार्य की मान्यता प्राप्त की है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप एनआईए और आतंकवाद विरोधी कानूनों जैसी जांच एजेंसियों को मजबूत करने के लिए सभी प्रयास किए। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मई 2024 तक सभी राज्यों में शाखाएं होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद, नकली मुद्रा और नशीले पदार्थों सहित अन्य संबंधित अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, और इसलिए हमने एनआईए को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानूनों को भी मजबूत किया, राज्य सरकारों के साथ आतंकवाद से संबंधित इनपुट साझा किए, भले ही किसी राज्य में पार्टी का शासन क्यों न हो, आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसियों को मजबूत किया और ऐसे अपराधों में सजा की दर में वृद्धि हुई।

इसी नीति के अनुरूप हमारी सरकार ने एनआईए को मजबूत करने की दिशा में काम किया। मुझे खुशी है कि एनआईए द्वारा निपटाए गए मामलों में दोषसिद्धि दर 2014 में 75 फीसदी से 94 फीसदी तक पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही कश्मीर को आतंक मुक्त बनाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से शांति देखी जा रही है और आज हमारी एजेंसियां वहां आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने में कामयाब हुई हैं। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि एनआईए ने 2018, 2019 और 2020 में टेरर फंडिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। कुल 105 मामले (टेरर फंडिंग के) दर्ज किए गए और 876 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 94 मामलों में चार्जशीट दायर की गई।

शाह ने दावा किया कि सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को उखाड़ फेंकने का भी वादा किया है जो अब देश के कुछ जिलों तक ही सीमित है। पहले वामपंथी उग्रवाद का प्रभाव 120 जिलों तक फैला था, लेकिन अब यह केवल 46 जिलों तक सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसे जिले हैं जो अभी भी इस खतरे से जूझ रहे हैं, लेकिन मेरा दृढ़ विश्वास है कि केंद्र और राज्य सरकारें संयुक्त रूप से इसे खत्म कर देंगी।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और एनआईए निदेशक दिनकर गुप्ता मौजूद थे।


प्रधानमंत्री ने परिवारवाद की राजनीति को खत्म किया: शाह
शाह ने कहा कि आठ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम की राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने देश को परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाई। उन्होंने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से देश को आजाद कराया। इससे लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास गहरा हुआ है। 'मोदी@ 20' पर एक सेमिनार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी को हर व्यक्ति ने अपने-अपने नजरिए से देखा है। किसी को गरीबों का कल्याण करने वाला समाज सेवक दिखाई पड़ता है तो किसी को देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाल दृढ़ इच्छाशक्ति वाला एक मजबूत नेतृत्व दिखाई पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed