फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Home Minister Amit Shah addressed public in Korba

CG: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- अपनी बहन के साथ गए थे राहुल, अंधेरे में लगवाई थी कोविड वैक्सीन

Wed, 01 May 2024 02:14 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 01 May 2024 02:14 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरबा में जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट मांगे। शाह ने कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में ही नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।'

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah addressed public in Korba
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहुंचे। हेलीकॉप्टर से वह कटघोरा के हाईस्कूल मैदान में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कटघोरा के मेला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। अमित शाह का भाषण सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

 

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही, लेकिन हमारे विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद चार महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया। पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को पांच साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। आप मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।'

अमित शाह ने कहा, 'अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। तीसरे चरण में हमे 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है। चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा।'

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने पांच साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया।' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'पीएम मोदी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और 25 साल का एजेंडा है। पीएम मोदी ने लोगों को टीका देकर कोविड को खत्म कर दिया है। 'राहुल बाबा' कहते थे कि यह 'मोदी वैक्सीन' है और लोगों से इसे न लेने के लिए कहते थे, लेकिन अच्छा हुआ कि किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। एक दिन वह अपनी बहन के साथ गए और अंधेरा होने पर टीका लगवाया।'

शाह ने कहा, 'पीएम मोदी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और 25 साल का एजेंडा भी है। छत्तीसगढ़ ज्यादातर पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी भाई-बहनों का क्षेत्र है। पीएम मोदी ने 2014 में कहा था कि हमारी जो सरकार बनेगी, वो गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की होगी।' 
 

कांग्रेस फेक वीडियो बनाकर कर रही प्रचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस उनका फेक वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार कर रही है, लेकिन जनता जानती है कि सच्चाई क्या है। आने वाले दिनों में फिर से कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

नहीं हटेगा आरक्षण

अमित शाह ने कहा, 'जब तक भाजपा का एक भी सांसद भारत की संसद में है, ST, SC और OBC के आरक्षण को न हम हटाएंगे और न कांग्रेस को हटाने देंगे। ये मोदी की गारंटी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed