फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unidentified body found in Kharkhara reservoir in Balod

हत्या या आत्महत्या?: खरखरा जलाशय में मिला अज्ञात शव, अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Sep 2024 08:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Sep 2024 08:51 PM IST
सार

बालोद जिले में खरखरा जलाशय में अज्ञात शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Unidentified body found in Kharkhara reservoir in Balod
जलाशय में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरा जलाशय में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलाशय से होने वाले ओवरफ्लो के कुछ दूरी पर व्यक्ति की लाश मिली है। थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टिया सेफ्टी वॉल से गिरने से मौत का अंदाजा लगा रहे हैं। अज्ञात शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी जा रही है। घटना कब की है यह भी कुछ नहीं कह सकते आज शाम कुछ लोगों ने इस लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सेफ्टी वॉल से गिरने की आशंका
थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि खरखरा जलाशय में जो सुरक्षा दीवार बनी हुआ है। वह काफी ऊंची है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां से गिरने के बाद जो ढलान क्षेत्र में पानी एकत्र होता है उसमें डूबने से उसकी मौत हुई है। पानी एकत्र होने के बाद जो जिला एरिया बचाता है वहां पर व्यक्ति की लाश मिली है।
विज्ञापन


कल होगा पोस्टमार्टम
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को लाने के बाद समय काफी हो चुका था, इसलिए कल उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल शव का पंचनामा किया गया है और उसकी तस्वीर लेकर उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। अभी तक लाश का शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि जो सुरक्षा घेरा जहां से पानी का ओवरफ्लो गिरता है, उसकी ऊंचाई लगभग 40 से 45 फिट है और वहां से गिरने के बाद एक गहरा गड्ढा भी हो जाता हैय़ जहां पर पानी एकत्र होता है तो उसी जगह के करीब व्यक्ति की लाश मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एंगल से होगी जांच 
खरखरा जलाशय जंगली क्षेत्र से गिरा हुआ है और यहां पर असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है, इसलिए पुलिस द्वारा दुर्घटना के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। सबसे पहले युवक की सेनाप्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। अक्सर ओवरफ्लो वाले एरिया में लोग जान जोखिम में लेकर उत्सुकता बस चले जाते हैं और कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं पर पुलिस इस घटना के बाद से सभी पहलुओं पर ध्यान देकर जांच पड़ताल करेगी। थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि जांच के बाद ही सारा खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed