फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   uncle friend along with relative misdeed a student In Gaurela Pendra Marwahi

चाचा का दोस्त निकला चंडाल: बहला-फुसलाकर छात्रा को ले गया रिश्तेदार के घर, किया सामूहिक दुष्कर्म; पढ़ें आपबीती

Sun, 13 Apr 2025 11:27 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में चाचा के दोस्त अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
uncle friend along with relative misdeed a student In Gaurela Pendra Marwahi
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र के लाटा गांव में एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता गौरेला के एक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बताया जा रहा है कि छात्रा के चाचा के दोस्त केशव पूरी ने उसे उसे घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के बहाने पेंड्रा बाजार ले गया था। सामान खरीदने के बाद वापसी के दौरान आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर लाटा गांव में अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके सहयोगी सूरज पूरी ने भी वारदात में उसकी मदद की।

विज्ञापन


घटना के बाद पीड़िता किसी तरह पेंड्रा थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों केशव पूरी निवासी पतरकोनी गौरेला और सूरज पूरी को गिरफ्तार कर लिया। पेंड्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 70(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed