फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   U-turn in examination system: Private schools in Chhattisgarh again allowed to conduct local exams

परीक्षा व्यवस्था में यू-टर्न: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों को फिर मिली लोकल परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति

Thu, 05 Feb 2026 04:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Feb 2026 04:29 PM IST
सार

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी संशोधित पत्र के अनुसार अब निजी स्कूलों को एक बार फिर लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं अपने स्तर पर आयोजित करने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
U-turn in examination system: Private schools in Chhattisgarh again allowed to conduct local exams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर जारी अपने पहले के निर्देशों में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी संशोधित पत्र के अनुसार अब निजी स्कूलों को एक बार फिर लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं अपने स्तर पर आयोजित करने की अनुमति दे दी गई है। इस फैसले से उन निजी शिक्षण संस्थानों को राहत मिली है, जो पहले आदेश के बाद असमंजस की स्थिति में थे।
विज्ञापन


दरअसल, पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी सरकारी और निजी स्कूलों की परीक्षाएं आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे निजी स्कूलों में यह भ्रम पैदा हो गया था कि लोकल कक्षाओं की परीक्षाओं का संचालन भी जिला स्तर से होगा। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच भी कई तरह की शंकाएं सामने आ रही थीं।
विज्ञापन


अब शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई है। इसके अनुसार निजी स्कूलों की लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं पहले की तरह स्कूल प्रबंधन ही आयोजित करेगा। वहीं शासकीय स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की परीक्षाओं का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक शिक्षण संचालनालय के इस नए आदेश के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहा भ्रम समाप्त हो गया है। निजी स्कूलों को जहां परीक्षा आयोजन की स्वतंत्रता मिल गई है, वहीं शासकीय और आत्मानंद स्कूलों में जिला स्तर से एकरूपता और निगरानी के साथ परीक्षाएं कराई जाएंगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी होगी।

यहां देखें आदेश की कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed