फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two youths died after consuming poison under spell of Tantra Mantra

CG: दीवार पर उज्जैन के किसी बाबा की तस्वीर... जहर को अमृत बनाने के लिए किया तंत्र-मंत्र; पीने से दो की मौत

Sat, 19 Oct 2024 04:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: श्याम जी. Updated Sat, 19 Oct 2024 04:01 PM IST
सार

सक्ति जिले में दो युवकों की मौत हो गई थी। वहीं, मां, एक बेटा और तीन बेटियां अस्पताल में भर्ती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Two youths died after consuming poison under spell of Tantra Mantra
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम तांदुलडीह में दो भाइयों की मौत हुई थी। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। मां बेटे और दो बहनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुरुवार को महिला फिरित बाई अपने तीन बेटे, दो बेटियों के साथ घर में थी। चिल्लाने की आवाज  आने पर पड़ोस के लोगों ने सुना और दरवाजा खोलने पर पता चला कि विक्की गोड और विकास गोड जमीन पर पड़े थे। 

विज्ञापन




घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी, जहां उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टर ने जांच बाद विक्की और विकास मृत घोषित कर दिया था। वहीं, दोनों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। इसमें जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवती कुर्सी पर बैठकर सत्संग चलने की बात कह रही। वहीं, एक युवक और एक युवती दोनों जमीन पर बैठे हैं। उज्जैन के किसी बाबा की तस्वीर को सामने रखा है। 
विज्ञापन


मृतक भाइयों की मां दूर बैठी है। बताया जा रहा है कि जहर को अमृत बनने के लिए तंत्र-मंत्र की पूजा करने की तैयारी कर रहे थे। सक्ति पुलिस मां और दो बेटी, एक बेटे सभी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा होने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed