फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two youths arrested for supplying heroin in Raipur, narcotic material worth lakhs recovered from car

Raipur News: रायपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाले दो युवक गिरफ्तार, कार से मिली लाखों की नशीली सामग्री

Sat, 06 Dec 2025 04:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Dec 2025 04:51 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने सरस्वती नगर क्षेत्र में नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन
Two youths arrested for supplying heroin in Raipur, narcotic material worth lakhs recovered from car
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने सरस्वती नगर क्षेत्र में नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशा कहां से खरीदते थे और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाने वाले थे।
विज्ञापन


घटना 5 दिसंबर की रात की है। जानकारी मिली कि साइंस कॉलेज मैदान के पास एक कार में दो युवक बैठे हैं और नशा खरीदने वाले ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर सरस्वती नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काले रंग की कार से दो युवकों आयुष दुबे उर्फ मयंक (पंचशील नगर) और मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी (पचपेड़ी नाका)—को पकड़ा। कार, मोबाइल फोन और हेरोइन सहित कुल 23 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान 26.22 ग्राम "चिट्टा" (हेरोइन) मिली, जिसकी कीमत लगभग 2.60 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही लगभग 23 लाख की हुंडई कार और सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी नशे की डिलीवरी के लिए लगातार कई लोकेशन बदलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में रायपुर पुलिस लगातार ड्रग माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने अभियान चलाकर कई तस्करों को पकड़ा था, जिसमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच जारी है और जल्द ही मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed