फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two youth died in a road accident in Ambikapur

Ambikapur: छोटा हाथी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक ने एक युवक को रौंदा; एक युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 29 Dec 2023 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 29 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बाइक और छोटा हाथी वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया था।
 

विज्ञापन
Two youth died in a road accident in Ambikapur
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के अंतर्गत बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर मौत का सिलसिला जारी है। सेदम पुलिया के पास छोटा हाथी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहा ट्रक युवक के ऊपर चढ़ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की अंबिकापुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया था। जाम खुलवाने गए एएसआई शुभमन कौशिक को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे एएसआई के चेहरे और दाहिने पैर में चोट आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगारी जूनापारा गांव निवासी बाबूलाल उरांव (33) पुत्र सुखदेव की हादसे में मौत हो गई। उसके साथ ही जयमल (35) पुत्र स्वर्गीय मुंगला का दाहिना पैर टूट गया था और सिर में  गंभीर चोट लगी थी। उसे उपचार के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल में लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह दोनों शांतिपारा से अपने घर बाइक से  मंगारी  जा रहे थे। बाइक सीतापुर की तरफ से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर के बाद दोनों सड़क की ओर गिर गए, तभी सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बचाते-बचाते भी बाबूलाल को रौंद दिया। हादसे में बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके दोस्त की मिशन अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद छोटा हाथी के ड्राइवर और खलासी मौके से भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में एंबुलेंस की कमी
गंभीर रूप से घायल सायमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली से जिला अस्पताल रेफर करने के लिए प्राइवेट वाहन का उपयोग किया गया। अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। 108 एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस तो है, लेकिन वह बुरी तरह कंडम स्थिति में है। पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, उस समय भी एंबुलेंस की समस्या सामने आई थी। लेकिन अब तक इस पर कोई  कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed