{"_id":"69297e2d8cad01c7530a0fe2","slug":"two-year-old-girl-missing-from-raipur-railway-station-suspicious-woman-seen-in-cctv-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर रेलवे स्टेशन से दो साल की बच्ची लापता, CCTV में दिखी संदिग्ध महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर रेलवे स्टेशन से दो साल की बच्ची लापता, CCTV में दिखी संदिग्ध महिला
Fri, 28 Nov 2025 04:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 28 Nov 2025 04:19 PM IST
सार
फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उस महिला की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और परिवार सदमे में है। घटना के बाद स्टेशन और आसपास के इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
CCTV में दिखी संदिग्ध महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में दो वर्षीय बच्ची अंशिका भट्ट के गायब होने की घटना ने पूरे शहर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बच्ची की माँ वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत सबसे पहले जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज कराई थी। प्राथमिक जाँच के बाद मामला क्षेत्राधिकार बदलने के चलते गंज थाना को ट्रांसफर कर दिया गया है।
मामले की शुरुआत 21 नवंबर की शाम हुए एक पारिवारिक विवाद से हुई। डोंगरगढ़ निवासी वर्षा ठाकुर और उनके पति प्रशांत भट्ट के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद पति नाराज़ होकर दो साल की बच्ची को साथ लेकर घर से निकल गया। वह बच्ची को लेकर उसी रात रायपुर रेलवे स्टेशन पहुँचा।
स्टेशन परिसर में वह ठेले से समोसा खरीदने के लिए कुछ पल के लिए रुका। यहीं पर घटना ने खतरनाक मोड़ ले लिया। CCTV फुटेज के अनुसार, मौके पर मौजूद एक अनजान महिला ने पिता की व्यस्तता का लाभ उठाया और मासूम को गोद में उठाकर भीड़ में गायब हो गई।