{"_id":"67504de2d6694d80e30401cb","slug":"two-workers-died-in-secl-mine-coal-fell-on-their-heads-during-dressing-in-manendragarh-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"SECL खदान में दो श्रमिकों की मौत: ड्रेसिंग के दौरान सिर पर गिरा कोयला, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SECL खदान में दो श्रमिकों की मौत: ड्रेसिंग के दौरान सिर पर गिरा कोयला, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
Wed, 04 Dec 2024 06:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:11 PM IST
सार
मनेन्द्रगढ़ में एसईसीएल खदान हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक खदान के अंदर ड्रेसिंग के दौरान ये घटना हुई है। सिर पर कोयला गिरने से दोनों श्रमिक घायल हुए थे।
विज्ञापन
दो श्रमिकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनेन्द्रगढ़ में एसईसीएल खदान हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक खदान के अंदर ड्रेसिंग के दौरान ये घटना हुई है। सिर पर कोयला गिरने से दोनों श्रमिक घायल हुए थे। दोनों को उपचार के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। छ.ग./मप्र की सीमा पर स्थित राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया अंडर ग्राउंड में ये हादसा हुआ है। घटना के बाद खदान में कार्यरत श्रमिकों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
मरने वाले श्रमिकों में लखन लाल और वॉल्टर तिर्की शामिल हैं। यह घटना खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति प्रबंधन की लापरवाही और खतरनाक परिस्थितियों को उजागर करती है। जिले के हसदेव क्षेत्र में एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की झिरिया अंडरग्राउंड खदान में हुई यह दुर्घटना न केवल श्रमिक सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है, बल्कि खनन क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी उठाती है।
विज्ञापन
प्रबंधन की जिम्मेदारी
यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि खदान में सुरक्षा मानकों को गंभीरता से लागू नहीं किया जा रहा है। छत को सपोर्ट देने के लिए प्रयुक्त उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस हादसे की तत्काल और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, और दोषी प्रबंधन अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह घटना सभी संबंधित पक्षों के लिए एक चेतावनी है कि खदान सुरक्षा को हल्के में लेना श्रमिकों की जान के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन