{"_id":"62eab4e0cee0bb5dc9530d7c","slug":"two-women-killed-in-lightning-strike-in-chhattisgarh-janjgir-champa","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, 29 जुलाई को भी गई थीं पांच जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, 29 जुलाई को भी गई थीं पांच जानें
Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
सार
इससे पहले महासमुंद जिले में 29 जुलाई को बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में बुधवार को बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। इस दौरान तीन महिलाएं पामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में बारिश के बीच एक खेत में काम कर रही थीं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, उनमें से दो की पहचान बबीता तुर्कानी (35) और धन बाई कश्यप (40) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी महिला हीरा बाई लाहरे (50) को पामगढ़ के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। हीरा बाई बिजली की चपेट में आने से जल गईं थीं। इससे पहले महासमुंद जिले में 29 जुलाई को बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन