फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two women injured during lathi charge in amgaon mines in surajpur at chhattisgarh

Chhattisgarh News: आमगांव माइंस में लाठीचार्ज से हड़कंप, दो महिलाएं घायल

Sat, 18 Oct 2025 10:11 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 18 Oct 2025 10:11 PM IST
सार

सूरजपुर जिले के आमगांव ओपन कास्ट माइंस में खदान विस्तार का विरोध कर रही ग्रामीण महिलाओं पर CISF ने लाठीचार्ज किया, जिससे दो महिलाएं घायल हुईं। मुआवजा न मिलने से ग्रामीण विरोध पर अड़े हैं, विधायक ने विस्तार रोकने की मांग की।
 

विज्ञापन
two women injured during lathi charge in amgaon mines in surajpur at chhattisgarh
लाठीचार्ज में दो महिलाएं घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के आमगांव ओपन कास्ट माइंस में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसईसीएल में तैनात मोर्चा संभाल रहे सीआईएसएफ के द्वारा खदान विस्तार का विरोध कर रही ग्रामीण महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया गया। इस कार्रवाई में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं मामले की सूचना पर विधायक भूलन सिंह मरावी खुद मौके पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन को फटकार लगाते हुए खदान विस्तार पर रोक की बात कही। घटना उस समय हुई जब ग्रामीणों ने खदान विस्तार का विरोध करना शुरू किया।

विज्ञापन

प्रभावित ग्रामीणों को नहीं मिला मुआवजा
दरअसल, आमगांव ओसीएम का विस्तार पटना गांव की ओर किया जाना है, लेकिन जमीन अधिग्रहण के बदले प्रभावित ग्रामीणों को न तो मुआवजा मिला है, न ही नौकरी सहित अन्य देय का भुगतान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को वाजिब हक नहीं मिल जाता, तब तक खदान का कोई भी विस्तार स्वीकार नहीं किया जाएगा। शनिवार को खदान के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड बिना किसी पूर्व सूचना के भारी मशीनों के साथ खुदाई के लिए पहुंच गए। जब ग्रामीण महिलाओं ने इसका विरोध किया तो गार्डों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए इकट्ठा 
इस दौरान महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। गनीमत रही कि उसी समय पटना निवासी जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह और जनपद सदस्य कवल साय सिंह वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को शांत किया। उक्त घटना की सूचना जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके पहले ही हमलावर गार्ड वहां से निकल भागे। विधायक भूलन सिंह मरावी को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। इस पर प्रशासन ने थानेदार और तहसीलदार को मौके पर भेजा। विधायक ने मौके पर पहुंचकर उपक्षेत्रीय प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट कहा कि जब तक सभी प्रभावितों को नौकरी, मुआवजा और अन्य लाभ नहीं मिल जाते, तब तक खदान का एक इंच भी विस्तार नहीं होगा।

विज्ञापन

364 लोगों को मिलनी है नौकरी
आमगांव ओपन कास्ट माइंस के लिए ग्राम पटना की ज़मीन अधिग्रहित की गई है। इसके बदले 364 लोगों को नौकरी दी जानी है, लेकिन अब तक एसईसीएल द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाता है। विधायक भूलन सिंह ने टीआई को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित महिलाओं की रिपोर्ट दर्ज कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने थाना पहुंचकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीणों में एसईसीएल के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed