{"_id":"66b6074e3eb4813cc20d0b96","slug":"two-women-died-due-to-swine-flu-in-bilaspur-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी टेंशन, नौ पॉजिटिव मरीज मिले; दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी टेंशन, नौ पॉजिटिव मरीज मिले; दो महिलाओं की मौत
Fri, 09 Aug 2024 06:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:19 PM IST
सार
प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। स्वाइन फ्लू की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो महिला मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायरिया, मलेरिया के बाद अब जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू के नौ मरीज सामने आए हैं। इसमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो महिला मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अपोलो अस्पताल में दोनों महिला मरीजों का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसमें एक मरीज कोरिया और दूसरी जांजगीर की रहने वाली थी। फिलहाल चार स्वाइन फ्लू मरीजों का अपोलो में उपचार जारी है, जिसमें बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला और जांजगीर के मरीज शामिल हैं। स्वाइन फ्लू मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मैदानी अमले को एक्टिव करने के साथ अस्पतालों में इसके जांच, उपचार और दवाइयों की उपलबध्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन