फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two trucks collided head-on in Korba, one driver died on the spot, the other was seriously injured

Chhattisgarh Accident: कोरबा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 05 Nov 2025 03:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Wed, 05 Nov 2025 03:13 PM IST
सार

जिले के अंतिम क्षेत्र पसान मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Two trucks collided head-on in Korba, one driver died on the spot, the other was seriously injured
कोरबा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले के अंतिम क्षेत्र पसान मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक में कोयला लोड था जो दीपका खदान से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में पसान मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही एक ट्रेलर वाहन से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे आमने-सामने की भिड़ंत टल नहीं सकी। मृत चालक की पहचान दल प्रताप सिंह (30 वर्ष), निवासी खड़गनवा, जिला कोरिया के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्यरत था और दीपका से कोयला लेकर एमपी जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जानकारी दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृत चालक विवाहित था और शादी को चार वर्ष हो चुके हैं, हालांकि अभी संतान नहीं थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed