{"_id":"6783e6864ef25ada520471f6","slug":"two-soldiers-injured-after-being-hit-by-ied-in-bijapur-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से दो जवान जख्मी, रायपुर किया जाएगा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से दो जवान जख्मी, रायपुर किया जाएगा रेफर
Sun, 12 Jan 2025 09:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:28 PM IST
सार
बीजापुर जिले में आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के दो जवान जख्मी हो गए। उन्हें बीजापुर अस्पताल लाया गया है। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांगला थाना के जैगुर के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के दो जवान जख्मी हो गए। उन्हें बीजापुर अस्पताल लाया गया है। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा। जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाना कुटरू व डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। शाम पार्टी लौट रही थी। इसी बीच जांगला थाना क्षेत्र के जैगुर के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से कुटरू थाना के दो जवान रामसाय मज्जि व गजेंद्र साह जख्मी हो गए है। दोनों जवानों को घायल अवस्था जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। यह उपचार के चल रहा है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन