फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two players from Surguja selected for National Gatka Championship

Ambikapur: राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए सरगुजा के दो खिलाड़ियों का चयन; खेलो इंडिया में मिल सकता मौका

Sun, 28 Dec 2025 08:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Dec 2025 08:19 PM IST
सार

सरगुजा गतका कोऑर्डिनेटर रजत सिंह ने कहा कि गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित प्रशिक्षण से जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को आगे खेलो इंडिया जैसे आयोजनों में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है।

विज्ञापन
Two players from Surguja selected for National Gatka Championship
चयनित खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

9वीं सीनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन 28 से 30 दिसंबर तक चंडीगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए सरगुजा जिले से दो खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में किया गया है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग में सरगुजा की सुष्मिता चौहान और शिवरतन को उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सरगुजा गतका कोऑर्डिनेटर रजत सिंह ने कहा कि गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित प्रशिक्षण से जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को आगे खेलो इंडिया जैसे आयोजनों में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है। चयन पर गतका एसोसिएशन सरगुजा के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने दोनों प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed