{"_id":"6631f147c627916b740333b0","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-kabirdham-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत
Wed, 01 May 2024 01:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 01 May 2024 01:07 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
बोड़ला थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, मृतक की शिनाख्त बोड़ला निवासी दुर्गू नेताम (35) पुत्र महेश नेताम और प्रकाश यादव (34) पुत्र दशरथ यादव के रूप में हुई। दोनों बाइक से मोहगांव रोड से बोड़ला की ओर आ रहे थे, तभी जबलपुर से कवर्धा की ओर आ रही पिकअप ने बोड़ला तहसील ऑफिस के पास बाइक को टक्करर मार दी। दोनों बाइक सवार हवा में उछल गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन