{"_id":"66ebe6f5ec78ece7a00c45f2","slug":"two-people-died-in-janjgir-champa-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जांजगीर चांपा में दो लोगों की मौत, एक को खेत में दवा छिड़कने के दौरान लगा करंट, दूसरा नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जांजगीर चांपा में दो लोगों की मौत, एक को खेत में दवा छिड़कने के दौरान लगा करंट, दूसरा नदी में डूबा
Thu, 19 Sep 2024 02:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:25 PM IST
सार
जांजगीर चांपा में अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से दूसरे की नदी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वहीं, चांपा थाना क्षेत्र के हसदेव नदी में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में किसान नरेंद्र कश्यप (27) निवासी जोबी गुरुवार सुबह करीब आठ बजे खेत में दवा छिड़कने के लिए गया हुआ था। इस दौरान फेसिंग तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की घर बनाने के लिए अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक तारा का कुछ हिस्सा फेसिंग तार से छू रहा था। परिजनों ने आक्रोश दिखाते हुए बिजली विभाग और अवैध बिजली कनेक्शन किए व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
चांपा थाना क्षेत्र के हसदेव नदी पाढी घाट में गुरुवार सुबह छह बजे रामकुमार केवट (40) निवासी नीम चौक नहाने पहुंचा हुआ था। हसदेव नदी में डुबकी लगाई मगर दोबारा ऊपर आ न सका, बहुत समय बीतने के बाद युवक राम कुमार घर नहीं पहुंचा तो परिजन देखने पहुंचे। घाट पर कपड़े रखे हुए थे। पानी में डूबने की शंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, केवट समाज के लोगों ने हसदेव नदी में खोजबीन शुरू की। पांच घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक रामकुमार केवट का हसदेव नदी के नीचे पत्थर में फंसा हुआ था। चांपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन