{"_id":"67698cde9592d98df105f04f","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-in-kabirdham-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कबीरधाम में हाइवा ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कबीरधाम में हाइवा ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
Mon, 23 Dec 2024 09:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:46 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा में हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घुघरीकला गांव में हुआ। मृतक युवक का नाम दुलेश्वर साहू (23) पुत्र धनसिंह और सुमित अहिरवार (20) पुत्र संतोष अहिरवार था। दोनों निवासी पिपरिया थाना क्षेत्र के थे। ये दोनों अपनी बाइक से घर जा रहे थे, तभी हाइवा ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक का शव ट्रक में ही फंस गया था। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों युवकों को कवर्धा के जिला अस्पताल ले गए, जहां उनके पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। कबीरधाम जिले में वर्ष 2024 सड़क हादसे के हिसाब ठीक नहीं जा रहा है। कबीरधाम जिले में इतिहास में यह ऐसा साल है, जिसमें सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। साथ ही मौत भी सबसे ज्यादा हुई हैं। जानकारी अनुसार, इस साल लगभग 270 सड़क हादसे में 135 से ज्यादा की मौत व 325 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन