{"_id":"670a5d83de0342762c01256c","slug":"two-new-ambulances-will-run-in-kondagaon-mla-lata-usendi-flagged-them-off-in-kondagaon-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: कोण्डागांव में दौड़ेंगी दो नई एंबुलेंस, विधायक लता उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: कोण्डागांव में दौड़ेंगी दो नई एंबुलेंस, विधायक लता उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sat, 12 Oct 2024 05:33 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, साथ ही कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने जिला अस्पताल परिसर से दो नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
दौड़ेंगी दो नई एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, साथ ही कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने जिला अस्पताल परिसर से दो नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस माकड़ी और फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर क्षेत्र में संचालित की जाएंगी। इनमें से एक एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है, जो गंभीर मरीजों के लिए अहम साबित होगी।
विज्ञापन
विधायक लता उसेंडी ने कहा कि यह कदम कोण्डागांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएगा। इस पहल से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार प्राप्त होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, और सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन