{"_id":"65be3e9dbf3df44f45043685","slug":"two-naxalites-killed-in-police-encounter-in-narayanpur-forests-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naxalite Encounter: नारायणपुर के जंगलों में दो नक्सली ढेर, हथियार और शव बरामद; शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxalite Encounter: नारायणपुर के जंगलों में दो नक्सली ढेर, हथियार और शव बरामद; शिनाख्त में जुटी पुलिस
Sat, 03 Feb 2024 06:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:55 PM IST
सार
नारायणपुर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो नक्सली ढेर हो गए। पुलिस मौके से हथियार और शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दो नक्सली ढेर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर के जंगलों में शुक्रवार देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो अज्ञात नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ में सुरक्षा बल किसी प्रकार से हताहत नहीं हुए। पुलिस ने मौके से हथियार और शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नेलनार एरिया कमिटी सचिव अरब ऊर्फ कमलेश, नेलनार एलओएस कमांडर सोमडू, माड़ डिवीजन सप्लाई इंचार्ज सपना, सन्नू एवं अन्य की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की थी। मौके पर डीआरजी बस्तर फाइटर द्वारा सर्चिंग की गई। अज्ञात नक्सली की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन