फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two member inquiry committee formed to investigate IPS Ratanlal Dangi physical abuse case, CG News

IPS Ratanlal Dangi: आईपीएस रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न मामले की होगी जांच, बनी दो सदस्यीय जांच कमेटी

Thu, 23 Oct 2025 08:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 08:06 PM IST
सार

IPS Ratanlal Dangi Physical Abuse Case: छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस ऑफिसर रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार गंभीर है।

विज्ञापन
two member inquiry committee formed to investigate IPS Ratanlal Dangi physical abuse case, CG News
आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

IPS Ratanlal Dangi Physical Abuse Case: छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस ऑफिसर रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार गंभीर है। सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं। राज्य पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच के लिये दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। दो वरिष्ठ अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2001 बैच के आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे इस मामले की जांच करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के बयान लिये जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आने के बाद गृह विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


एसआई की पत्नी ने लगाये ये गंभीर आरोप
आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। बिलासपुर में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऑफिसर पिछले सात वर्षों से उसका मानसिक-शारीरिक शोषण कर रहे हैं। शिकायत पत्र में महिला ने कहा कि साल 2017 में डांगी से उसकी जान-पहचान हुई थी तब वे कोरबा एसपी थे। सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई। बाद में वह वीडियो कॉल के जरिए योग सिखाने लगी। आरोप है कि दंतेवाड़ा और राजनांदगांव में पदस्थापना के दौरान भी संपर्क बना रहा। उत्पीड़न की शुरुआत तब हुई जब डांगी सरगुजा संभाग के आईजी के बने। बिलासपुर आईजी बनने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। वह अक्सर अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में उसे सरकारी बंगले पर बुलाते थे और लगातार उत्पीड़न करते रहे। महिला का आरोप है कि चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी अधिकारी ने वीडियो कॉल के जरिए उत्पीड़न जारी रखा। सुबह से देर रात तक लगातार वीडियो कॉल और लोकेशन शेयर करने का दबाव बनाते थे। जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने धमकी दी कि अगर मेरी बात मानने से इंकार किया तो उसके पति का तबादला नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कर देंगे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी पेश किए हैं। 
विज्ञापन


आईपीएस ऑफिसर का कहना है 
दूसरी ओर आईपीएस ऑफिसर रतनलाल डांगी ने खुद पर लगे आरोपों को साजिश करार देते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है उन्होंने डीजीपी अरुणदेव गौतम को 14 बिंदुओं वाला एक विस्तृत पत्र दिया है। इसमें  महिला और उसके सहयोगियों पर ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि महिला झूठे आरोप लगाकर धन उगाही और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश कर रही है। सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सब-इंस्पेक्टर की पत्नी कई वर्षों से उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर रही है। महिला ने उनके निजी क्षणों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें धमकाया। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि महिला कई बार जहर की शीशी लेकर उनके दफ्तर पहुंची और आत्महत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिसर ने महिला पर लगाए ये आरोप 
  • महिला ने उन्हें पत्नी से संबंध न रखने की शर्त रखी। आठ घंटे तक लगातार वीडियो कॉल पर रहने का दबाव बनाया।
  • उसने वाशरूम और घर की तस्वीरें खींचकर वायरल करने की धमकी दी।
  • कई बार आत्महत्या का नाटक कर उन्हें डराने की कोशिश की।
  • उनके घर पहुंचकर स्टाफ को निजी तस्वीरें दिखाई और हंगामा किया।
  • पूरे घटनाक्रम से वह और उनका परिवार मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed