{"_id":"687cebb56b23cd996b0ca7a6","slug":"two-including-a-minor-died-and-six-were-injured-after-being-struck-by-lightning-in-balrampur-ramanujganj-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर रामानुजगंज: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नाबालिग समेत दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर रामानुजगंज: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नाबालिग समेत दो की मौत, छह घायल
Sun, 20 Jul 2025 06:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:47 PM IST
सार
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत बेलसर ग्राम में आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है। जिससे नाबालिग समेत दो की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत बेलसर ग्राम में आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है। जिससे नाबालिग समेत दो की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का प्राथमिक इलाज शंकरगढ़ सीएचसी में कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार, बीते शाम जिले के शंकरगढ़ के ग्राम बेलसर में कुछ लाेग खेत में काम कर रहे थे। तभी उनपर आकाशीय बिजली गिरी। हादसे में नाबालिग की माैत हाे गई है। अन्य लोगों ने शंकरगढ़ सीएचसी में प्राथमिक इलाज कराया गया। इलाज के दौरान सुवेश्वर नगेशिया ने दम ताेड़ दिया। शंकरगढ़ पुलिस ने दोनों मृतकों का शव पंचनामा करवाने के बाद आज रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि, घायलों में संतोष तिग्गा (40 वर्ष), सुशीला तिग्गा (35 वर्ष), संतोष अगरिया (24 वर्ष), धनेश्वर अगरिया (19 वर्ष), मन रखनन (25 वर्ष) सभी ग्राम बेलसर थाना शंकरगढ़, लोखनाथ (55 वर्ष) ग्राम इंदाकोन थाना शंकरगढ़ शामिल हैं। वहीं मृतकों में मनेश्वर अगरिया (18 वर्ष) ग्राम बेलसर थाना शंकरगढ़, सुवेश्वर नगेशिया भरतपुर (37 वर्ष) थाना शंकरगढ़ शामिल है।
विज्ञापन