{"_id":"6784e22775f58c778f040a8f","slug":"two-friends-riding-bike-died-in-collision-with-tractor-in-korba-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ट्रैक्टर ने चिकन लेने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ट्रैक्टर ने चिकन लेने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
Mon, 13 Jan 2025 03:21 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 13 Jan 2025 03:21 PM IST
सार
कोरबा जिले में बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करतला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ग्राम बोतली निवासी अनु सिंह राठिया अपने दोस्त बबलू के साथ चिकन लेने जा रहा था। सामने से आ रहे बिना नंबर लिखे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में अनु सिंह राठिया (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्नू सिंह राठिया की सगाई हो चुकी थी। एक माह बाद उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
घायल बबलू ने बताया कि छेरछेरा त्यौहार मनाने गांव से लगे राशन दुकान और बाजार चिकन लेने जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसे तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि अनु उसका छोटा भाई था और पढ़ाई करने के बाद घर में खेती किसानी करता था। कुछ माह पहले ही लड़की पसंद कर सगाई हुई थी और एक माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। घर का कमल पुत्र था।
वहीं, बताया जा रहा है कि दुर्घटना कारित ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के चल रहा था। ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं है, जबकि ट्रैक्टर खरीदे हुए पांच महीने से भी अधिक हो चुके हैं। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।