फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two crore rupees spent yet beautification incomplete bank of Ram Mandir pond collapsed in Kondagaon

कोंडागांव: दो करोड़ की लागत, फिर भी अधूरा सौंदर्यीकरण, राम मंदिर तालाब का किनारा ढहा, हादसे का खतरा

Sun, 29 Jun 2025 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Jun 2025 06:56 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के प्रतिष्ठित राम मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 2 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Two crore rupees spent yet beautification incomplete bank of Ram Mandir pond collapsed in Kondagaon
राम मंदिर तालाब का किनारा ढहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के प्रतिष्ठित राम मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 2 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, लेकिन समयसीमा पूरी हो जाने के बावजूद कार्य अधूरा है। निर्माण की धीमी गति, मानकों की अनदेखी और इंजीनियरिंग स्तर की लापरवाही अब खुलकर सामने आ गई है। आज तालाब का वह किनारा अचानक ढह गया, जो NH-30 से सटा हुआ है। हादसे में सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग और स्ट्रीट लाइट के खंभे भी गिर पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर खानापूर्ति और कमीशनखोरी हुई है। निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी की भराई और रिटेनिंग वॉल जैसे बुनियादी पहलुओं को गंभीरता से नहीं लिया गया।

विज्ञापन


इस गिरावट से हाई टेंशन ट्रांसफर लाइन के खंभे पर भी खतरा मंडरा रहा है। यदि वह खंभा गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस बीच जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब कार्य अधूरा था, तो तकनीकी स्वीकृति और भुगतान कैसे हो गया? यह पूरा मामला लापरवाही और जवाबदेही के अभाव का उदाहरण बनता जा रहा है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दफ्न हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed