{"_id":"67cd919e8e34d568130ce380","slug":"two-children-injured-after-coming-in-contact-with-current-referred-to-district-hospital-in-balrampur-ramanujga-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj:करंट की चपेट में आने से दो बच्चे हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj:करंट की चपेट में आने से दो बच्चे हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर
Sun, 09 Mar 2025 07:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 09 Mar 2025 07:34 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक एक में मुर्गी फार्म के आगे कन्हर नदी से खेती के लिए पानी लेने के लिए गड्ढा कर सबमर्सिबल लगाया गया था। जिससे करंट लीक था।
विज्ञापन
दो बच्चे घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक एक में मुर्गी फार्म के आगे कन्हर नदी से खेती के लिए पानी लेने के लिए गड्ढा कर सबमर्सिबल लगाया गया था। जिससे करंट लीक था। नदी नहाने गए दो बच्चे इसकी चपेट में आ गय व बेहोश हो गए काफी देर बाद जब स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया तो इसकी सूचना स्वजनों को दी गई तो तत्काल स्वजन मौके पर पहुंचे एवं दोनों बच्चों को 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया जिसमें से एक बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका में काम करने वाले बाल गोविंद के 16 वर्षीय पुत्र बादल पुरी वार्ड के ही विशाल कश्यप पिता अक्षय कश्यप उम्र 12 वर्ष के साथ सुबह 11 बजे के करीब कन्हर नदी नहाने गया था। वार्ड क्रमांक 1 में मुर्गी फार्म के आगे नदी में खेती में पानी पटाने के लिए गड्ढा कर सबमर्सिबल मशीन लगाया गया था जिसमें करंट लिक था इसी करंट की चपेट में दोनों बच्चे किसी प्रकार से आ गए एवं बेहोश हो गए काफी देर तक दोनों बच्चे बेहोश वहीं पर पड़े रहे जब स्थानीय लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्वजनों को दी। शाम 4 के करीब दोनों बच्चों को 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया जहां विशाल की स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया बादल की स्थिति इलाज के बाद सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन