फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two child died and eleven injured in raipur road accident, CG News

Raipur: ट्रक ने 13 लोगों को रौंदा; दो की मौके पर ही मौत, 11 लोग घायल, अमरकंटक से धमतरी लौट रहा था साहू परिवार

Tue, 31 Dec 2024 04:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 31 Dec 2024 04:08 PM IST
सार

CG Road accident  News: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी रायपुर से सटे धरसीवां इलाके में सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 13 लोग घायल हु्ए हैं।

विज्ञापन
Two child died and eleven injured in raipur road accident, CG News
धरसीवां में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Road accident  News: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी रायपुर से सटे धरसीवां इलाके में सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 13 लोग घायल हु्ए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के मेकहारा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर सिमगा में देर रात ट्रक ने सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों रौंद दिया। इससे मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। घायलों को अस्पताल भेजा। इस घटना में मोनिका साहू पिता धर्मेंद्र साहू उम्र 14 वर्ष एवं आराध्य साहू उम्र 12 वर्ष निवासी धमतरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रार्थना साहू, निशा साहू, निर्मला साहू, धर्मेंद्र साहू, ललित साहू, माही साहू, ओम प्रकाश, गीतांजलि, दीक्षा, रितेश, प्रेरणा एवं चालक नरोत्तम कुल 13 तीर्थयात्री हादसे में घायल हो गए हैं। वहीं कुछ की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि घटना सांकरा-सिमगा सिक्स लेन पर सिलतरा ओवरब्रिज के ऊपर घटी। धमतरी निवासी साहू परिवार अमरकंटक से कार से वापस धमतरी आ रहा था। इस दौरान गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आने पर साहू परिवार रोड के किनारे गाड़ी खड़ी कर सुधार रहा था। सभी लोग सड़क के किनारे बैठे थे, तभी सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक क्रमांक CG08 AB 8811 ने सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को रौंद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed