फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two cars burnt due to fire in motor garage in Korba

Korba News: मोटर गैरेज में आग लगने से दो कारें जलकर हुईं खाक, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sun, 12 Nov 2023 12:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 12 Nov 2023 12:05 PM IST
सार

कोरबा में मोटर गैरेज में आग लगने से दो कारें चलकर खाक हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two cars burnt due to fire in motor garage in Korba
मोटर गैरेज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के टीपी नगर में कार शोरूम के पास स्थित मोटर गैरेज में आग लग गई। मोटर गैराज से धुआं के साथ आग की लपटें निकलने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास शुरू करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। नगरसेना के दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक मरम्मत के लिए पहुंची दो कार जलकर खाक हो चुकी थी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत वाल्मिकी अटल आवास में रहने वाले रोशन महंत टाटा कार शोरूम के पास मोटर गैरेज चलाते हैं। इस गैरेज में कार सहित अन्य गाड़ियों में सुधार का काम किया जाता है। रोशन प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को पूरे दिन काम करता रहा। इसके बाद वह गैरेज बंद कर घर चला गया। देर रात मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर गैरेज में पड़ी तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


दरअसल, गैरेज से धुएं के साथ आग की लपट निकल रही थी। इस आग ने गैरेज में खड़ी चार पहिया वाहनों को चपेट में लेना शुरू कर दिया था। जिसकी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने आग की लपटें देखकर नगर सेना के दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही अपनी टीम के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद नगर सेना के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन दो कार जलकर खाक हो चुकी थी। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed