फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two BSF jawans were killed and another was injured in a gunbattle with Naxals in Kanker

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ गोलीबारी में दो बीएसएफ जवान शहीद, एक घायल

Sun, 15 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Updated Sun, 15 Jul 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Two BSF jawans were killed and another was injured in a gunbattle with Naxals in Kanker

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच भारी गोलीबारी हुई। जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं वहीं एक घायल हो गया है। बीएसएफ और नक्सलियों के बीच गोलीबारी परतापौर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले माहला कैंप के नजदीक जंगल में हुई। पुलिस उपमहानिरीक्षक (एंटी-नक्सल ऑपरेशन) सुंदरराज पी ने बताया कि बीएसएफ की 114वीं बटालियन एंटी-माओवादी ऑपरेशन को अंजाम लदेकर लौट रहे थे जब उनपर यह हमला हुआ।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 2 बीएसएफ जवानों के शहीद होने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। 
विज्ञापन

सुंदरराज ने बताया कि जब बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम राज्य की राजधानी रायपुर से 250 किलोमीटर दूरी पर स्थित बरकोट गांव के जगलों में थी तभी उनपर नक्सलियों ने भारी गोलीबारी कर दी। जिसके बाद उन्हें मुंहतोड़ जबाव दिया गया। थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद दो कांस्टेबल जिनकी पहचान राजस्थान के लोकेंद्र सिंह और पंजाब के मुकधियार सिंह के तौर पर हुई है उनकी मौत हो गई जबकि कॉन्सटेबल संदीप डे को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा, 'बचाव दल मौके पर पहुंचा और शहीदों के शव को पाखनजोर स्थित बीएसएफ के मुख्यालय लाया गया। घायल जवान को हवाई जहाज के जरिए बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है।' इससे पहले 9 जुलाई को बीएसएफ की121वीं बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे। दोनों उस पेट्रोलिंग के लिए कांकेर के छोटेबेठिया क्षेत्र में पहुंचे थे तभी नक्सलियों ने आईडी धमाका कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed