{"_id":"6789ec31e835fb1e130af3b0","slug":"two-bsf-jawans-injured-in-ied-blast-triggered-by-naxalites-in-chhattisgarh-s-narayanpur-district-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh IED Blast: नक्सलियों की कायराना करतूत, आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh IED Blast: नक्सलियों की कायराना करतूत, आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल
Fri, 17 Jan 2025 11:05 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह हुई जब गारपा गांव के पास अपने शिविर से बीएसएफ की टीम गश्त पर निकली थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीएसएफ की टीम गारपा गांव के बीच थी जब नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया, जिससे दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
कल बीजापुर में आईईडी की चपेट में आकर दो जवान हुए थे घायल
इससे पहले गुरुवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आकर सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया। घायल जवानों के नाम मृदुल बर्मन और मोहम्मद इसहाक है। जिनके पैर में चोट लगी है। दोनों जवान कोबरा यूनिट से हैं और रायपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र पुतकेल कैंप से सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई। आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी चपेट में आकर सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए।