{"_id":"68714578f644fba53d013255","slug":"two-brothers-died-due-to-lack-of-oxygen-while-cleaning-a-well-in-bilaspur-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कुएं की सफाई के दौरान डूबने लगा युवक, बचाने के लिए नीचे उतरा भाई; ऑक्सीजन की कमी से दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कुएं की सफाई के दौरान डूबने लगा युवक, बचाने के लिए नीचे उतरा भाई; ऑक्सीजन की कमी से दोनों की हुई मौत
Fri, 11 Jul 2025 10:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:40 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में कुएं की सफाई के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई। शवों को कुएं से निकालने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करही कछार से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां कुएं की सफाई के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित मोहल्ला डीपरापारा में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिलीप पटेल (35) कुएं की सफाई के लिए उतरा था। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका सगा भाई दिनेश पटेल भी कुएं में उतर गया। लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को कुएं से निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन