{"_id":"68a416b025921211cc02d89f","slug":"two-bodies-found-in-two-days-from-mahanadi-married-woman-who-jumped-from-the-bridge-and-elderly-man-identified-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानदी से दो दिन में दो लाशें: पुल से कूदने वाली शादीशुदा महिला और लापता बुजुर्ग की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानदी से दो दिन में दो लाशें: पुल से कूदने वाली शादीशुदा महिला और लापता बुजुर्ग की हुई शिनाख्त
Tue, 19 Aug 2025 11:46 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:46 AM IST
सार
रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में महानदी अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। सोमवार को जहां एक महिला ने पुल से छलांग लगाई, वहीं उसकी तलाश के दौरान नदी से एक बुजुर्ग महिला का शव भी मिला। लगातार दो लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में महानदी अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। सोमवार को जहां एक महिला ने पुल से छलांग लगाई, वहीं उसकी तलाश के दौरान नदी से एक बुजुर्ग महिला का शव भी मिला। लगातार दो लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पारागांव स्थित महानदी पुल से सोमवार को कूदने वाली स्वाति त्रिवेदी (27) का शव मंगलवार सुबह नदी में तैरता मिला। संतोषी नगर, रायपुर निवासी स्वाति की शादी दो साल पहले हुई थी और उसकी ढाई महीने की बच्ची है। रक्षाबंधन पर मायके आई स्वाति सुबह पांच बजे घर से स्कूटी लेकर निकली थी। पुल पर उसकी स्कूटी और दुपट्टा मिला था। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर कारणों की जांच कर रही है।
बुजुर्ग महिला का शव भी बरामद
खोजबीन के दौरान पुलिस को एक और शव नदी में मिला। पहचान चंपा चंद्राकर (78) निवासी बेमचा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकली थीं। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। खासतौर पर स्वाति की आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस परिजनों और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है।