फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two bikes collided head-on three people were seriously injured in the accident in Surajpur

सूरजपुर: दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 04 Oct 2025 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 Oct 2025 06:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर नगर के मुख्य मार्ग पर तेज रफ़्तार दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक में सवार तीनों व्यक्तियो को गंभीर चोटें आने की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Two bikes collided head-on three people were seriously injured in the accident in Surajpur
सड़क हादसे में तीन लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर नगर के मुख्य मार्ग पर तेज रफ़्तार दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक में सवार तीनों व्यक्तियो को गंभीर चोटें आने की बताई जा रही है। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र है। मिली के मुताबिक  कटनी अंबिकापुर नेशनल हाईवे 43 पर ग्राम पंचायत पस्ता से दो युवक बाइक में सवार हो सूरजपूर की तरफ आ रहें थे। तो वहीं सूरजपूर की तरफ से एक युवक चन्दरपुर ढुंढरा की तरफ जा रहा था इसी दौरान चन्दरपुर से पहले ही दोनों बाइकों की जबरदस्त भिडंत हों गई। 

विज्ञापन


रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों ही बाइक उड़ कर सड़क के दोनों किनारे जा गिरे। वही बाइक सवार तीनों युवकों सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था गिर गए। जिन्हें तत्काल राहगीरों की सहायता से जिला हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने परीक्षण उपरांत हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया है। जहाँ उनका इलाज जारी है। वही पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed