फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two bikes collide violently two killed one seriously injured motorcycle shattered in Sakti

Sakti: दो बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल, मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

Sun, 10 Nov 2024 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

सक्ति जिले के अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच सड़क में दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान भागवत सतनामी की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Two bikes collide violently two killed one seriously injured motorcycle shattered in Sakti
हादसे के बाद बाइक के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ति जिले के अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच सड़क में दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान भागवत सतनामी की मौत हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने चक्का जाम किया जिसके बाद मौके पर तहसीलदार पहुंचे और 25 हजार रुपये मुआवजा राशि देने के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिरदा में तीन दिवसीय अखिल भारती राम नवमी भजन मेला चल रहा है। जिसमें दो भाई लोकेश चंद्र और लक्की चंद्र दोनों मेले में दुकान लगाए हुए थे। जिसे बंद कर एक बाइक में सवार होकर दोनों भाई अपने घर खाना खाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी बाइक पल्सर में भागवत सतनामी मेला देखने के लिए अकेले जा रहा था बाइक तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से तीनों एक दूसरे से दूर सड़क में जा गिरे। हादसे में एक युवक लोकेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वही लक्की चंद्र और भागवत सतनामी को गंभीर रूप से चोट आई है। जहां उपचार के दौरान भागवत सतनामी की भी मौत हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए, घटना के बाद ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed