{"_id":"67dee54d84632df93407afd3","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-truck-in-kabirdham-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत; ट्रक चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत; ट्रक चालक हिरासत में
Sat, 22 Mar 2025 09:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:59 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मध्य प्रदेश के रहने थे।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 स्थित अकलघरिया मोड़ के पास शाम करीब चार बजे ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी अनुसार मनीराम व बुध सिंह दोनों निवासी थाना गढ़ी जिला बालाघाट (एमपी) अपने निजी कार्य से चिल्फी आ रहे थे। इसी दौरान अकलघरिया मोड़ के पास ट्रक ने इनकी बाइक को अपने चपेट में लिया।
विज्ञापन
हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों लोगों का शव क्षत विक्षत हो गया। मौके से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस की सूचना दी। शव को अस्पताल लाया गया। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है व पूछताछ जारी है। मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी है। शव को देर शाम को बोड़ला के सरकारी अस्पताल के मर्चुरी में लाया गया, जहां कल रविवार को दोनों शव का पीएम किया जाएगा।
विज्ञापन