{"_id":"641b106d5d600e7d05041874","slug":"two-arrested-with-two-stolen-tractor-trolleys-in-balod-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: चोरी की दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दो गिरफ्तार, मास्टर चाबी से स्टार्ट कर ले जाते और जंगल में छिपा देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: चोरी की दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दो गिरफ्तार, मास्टर चाबी से स्टार्ट कर ले जाते और जंगल में छिपा देते
Wed, 22 Mar 2023 07:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Mar 2023 07:58 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह होने पर पुलिस ने पहले गौतम सोनकर को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में अपने साथी के साथ ट्रैक्टर चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस ने बुधवार को चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी मास्टर चाबी से ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाते और उसे जंगल में छिपा देते थे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद और करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बाद आरोपियों को पकड़ा है। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कंकालीन निवासी कन्हैया लाल साहू ने 13 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके ड्राइवर मनोज उईके के घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया है। इसी तरह दिनेश कुमार ने थाना मंगचूवा में शिकायत दी कि दुकान के सामने खड़े उसके ट्रैक्टर को कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से स्थानीय निवासी गौतम कुमार सोनकर और शंकर यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी मास्टर चाबी से ट्रैक्टर को स्टार्ट करते थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह होने पर पुलिस ने पहले गौतम सोनकर को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में अपने साथी के साथ ट्रैक्टर चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन