{"_id":"5ee61e718ebc3e43046b369d","slug":"two-arrested-including-bjp-leader-for-being-naxal-supporters-in-dantewada","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में 'नक्सल समर्थक' होने के आरोप में भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में 'नक्सल समर्थक' होने के आरोप में भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार
Sun, 14 Jun 2020 06:26 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादी समर्थक होने के आरोप में एक स्थानीय भाजपा नेता और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने पीटीआई को बताया कि जगत पुजारी और रमेश उसेंडी (32) नाम के आरोपियों को शनिवार को कथित रूप से एक हार्डकोर नक्सली को ट्रैक्टर मुहैया कराते वक्त गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बारसूर गांव के मूल निवासी जगत पुजारी भाजपा दंतेवाड़ा जिला इकाई के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की सूचना मिलने के बाद कि अभुजमाड क्षेत्र के वरिष्ठ कैडरों ने माओवादियों की इंद्रावती क्षेत्र समिति में सक्रिय मिलिशिया कमांडर-इन-चीफ अजय अलामी को कुछ चीजें खरीदने के लिए पैसा दिया था, पुलिस ने इसके बाद कार्रवाई करने का प्लान तैयार किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस पुजारी समेत कुछ संदिग्धों पर नजर रख रही थी।