फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two arrested in illegal liquor dump case in rajnandgaon

अवैध शराब कांड में एक्शन: राजनांदगांव में दो और पकड़े, अब तक 13 अरेस्ट, नकली होलोग्राम और लेबलिंग करने का आरोप

Tue, 08 Apr 2025 12:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 12:47 PM IST
सार

एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम ने कहा कि पुलिस लगातार इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी टोनी पासवान रोहतास बिहार और मनोज गोंदिया महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर होलोग्राम, स्टीकर और ढक्कन उपलब्ध कराने का आरोप है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Two arrested in illegal liquor dump case in rajnandgaon
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के करवारी के फार्म हाउस में अवैध शराब डंप होने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व 11 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की जा चुकी है। अवैध शराब पहुंचाने वाले कंटेनर वाहन के चालक और नकली होलोग्राम, स्टीकर, ढक्कन उपलब्ध कराने वाले इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंटेनर मलिक स्टीकर ढक्कन के सोर्स की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम करवारी के एक फार्म हाउस में 29 मार्च को पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। जहां मध्य प्रदेश निर्मित 432 पेटी शराब, जिसकी कीमत 27 लाख 32670 रुपये थी और खाली सीसी स्टीकर होलोग्राम का बंडल और अन्य सामग्री पुलिस ने जब्त की थी। फार्म हाउस का मालिक रोहित नेताम जो की मौके से फरार था। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में रोहित सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस द्वारा की गई, लगातार पुलिस अवैध शराब के मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों द्वारा मध्य प्रदेश से शराब लाकर उसे इस फार्म हाउस में बॉटलिंग की जा रही थी और स्टीकर, होलोग्राम और अन्य चीज लाई गई थी। पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है। अब तक पूरे मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed