{"_id":"68275822f722f4407b071154","slug":"two-accused-of-stealing-a-bike-in-broad-daylight-arrested-in-korba-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोरबा में दिनदहाड़े बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए शातिर; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोरबा में दिनदहाड़े बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए शातिर; देखें वीडियो
Fri, 16 May 2025 08:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 16 May 2025 08:52 PM IST
सार
कोरबा के मानिकपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
मानिकपुर बस्ती में बरीडीह निवासी रामकुमार कुर्रे (22) अपने रिश्तेदार के घर आया था। उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाहर निकलने पर बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली तो उसने मानिकपुर चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो युवक मास्टर चाबी से बाइक चोरी करते दिखे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साहिल बागले (19, पंप हाउस, कोरबा) को हिरासत में लिया। पूछताछ में साहिल ने अपने साथी उज्जवल खूंटे (20) निवासी बगलोट, बिलाईगढ़, सारंगढ़ के साथ चोरी की बात कबूल की। उज्जवल कुछ दिन पहले कोरबा अपने रिश्तेदार के यहां आया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने चोरी के बाद बाइक उज्जवल को सौंप दी, जो उसे लेकर अपने गांव चला गया। पुलिस ने उज्जवल को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों पहले भी सीएसईबी चौकी क्षेत्र में चोरी के मामले में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में अन्य चोरी के मामलों का खुलासा होने की संभावना जता रही है।