फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused arrested who fired in front of Raipur Central Jail

रायपुर सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग: जेल में बंद भाई से मिलने पहुंचे युवक पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 03:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 05 Nov 2024 03:20 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए पहुंचा था।

विज्ञापन
Two accused arrested who fired in front of Raipur Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए पहुंचा था। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने देसी कट्टा से साहिल पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग की घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। साहिल जब जेल में बंद अपने भाई से मिलकर बाहर निकला, इसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला किया है। दरअसल, साहिल जब जेल में था, तो उसने साहिल नाम के ही एक युवक पर ब्लेड से हमला किया था। बदला की भावना से तीन बदमाशों में से एक बदमाश शानू महराज उर्फ शेख सहनवाज ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे उसके गले पास लगी।  
विज्ञापन


साहिल संतोषी नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ टिकरापारा थाना में हत्या की कोशिश, एनडीपीएस, मारपीट के कई मामले दर्ज है। साहिल टिकरापारा थाना क्षेत्र का बदमाश है। मामले में पुलिस ने शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज और शाहरूख को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद रायपुर से बाहर भागने के फिराक में थे कि उन्हें रायपुर और दुर्ग जिले के सीमा पर घेराबंदी कर दबोचा गया। इनके तीसरे साथी हीरा छुरा की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, साहिल का भाई शाहिद एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद है। साहिल जैसे ही मिलकर जेल परिसर के बाहर निकला मौके पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। आरोपियों ने साहिल को घायल कर मौके से फरार हो गए। वहीं साहिल को गोलियां कंधे और पीठ पर लगी थीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं मामले में पुलिस ने बदमाशों से कट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed