फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused arrested for opening bank accounts and operating accounts for cyber fraud in Raipur

Operation Cyber Shield: साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने और खातों को ऑपरेट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 08:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 May 2025 08:14 PM IST
सार

रायपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने और खातों को ऑपरेट करने में शामिल दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Two accused arrested for opening bank accounts and operating accounts for cyber fraud in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने और खातों को ऑपरेट करने में शामिल दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने में शामिल खाता धारक/संवर्धक/ब्रोकर-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली रायपुर के अपराध क्रमांक 45/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव की फेसबुक के माध्यम से अन्य आरोपी काजल यादव से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा जगह बदल बदल कर म्यूल बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था तथा ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था।आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed