{"_id":"68ea54baa5e2fb416a03e2b5","slug":"two-accused-arrested-for-drug-trafficking-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुर: अवैध शराब और नशीले इंजेक्शन के खिलाफ आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर: अवैध शराब और नशीले इंजेक्शन के खिलाफ आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल
Sat, 11 Oct 2025 06:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर-रामानुजगंज संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम, सरगुजा द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज जिला बलरामपुर के राजपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पहली कार्रवाई बघिमा स्थित शर्मा ढाबा में की गई, जहां मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर टीम ने दबिश दी। मौके पर अरुण कुमार सिंह नामक व्यक्ति उपस्थित मिला, जो ढाबा का संचालन मालिक की अनुपस्थिति में कर रहा था। तलाशी के दौरान ढाबे, आवास एवं वहां खड़ी इनोवा वाहन से अवैध शराब की बोतले बरामद की गई। आबकारी अधिनियम के तहत अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दूसरी कार्रवाई बूढ़ा बगीचा, राजपुर में की गई। जहां सूरज सोनी नामक इंजेक्शन विक्रेता द्वारा नशीले इंजेक्शन खुलेआम बेचे जाने की सूचना पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने तत्काल छापेमारी की। घर की तलाशी में किचन से एक थैली में छुपाकर रखे गए नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी को तहत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को आज ही न्यायालय राजपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया।