फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused arrested for cheating people of Rs 14 lakh on the pretext of doubling their money in Surajpur

सूरजपुर: तीन माह में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 09:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 21 May 2025 09:55 PM IST
सार

सूरजपुर में शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले अहमद रजा और महबूब हुसैन को जयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ट्रेडिंग उपकरण जब्त किए गए। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two accused arrested for cheating people of Rs 14 lakh on the pretext of doubling their money in Surajpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर मार्केट में तीन माह में पैसा दोगुना करने का लालच देकर 14 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में जयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जयनगर निवासी रकीबुल की शिकायत के अनुसार, अहमद रजा अंसारी, महबूब हुसैन उर्फ अहमद और दो अन्य लोगों ने उन्हें झांसा दिया।

विज्ञापन


रकीबुल ने 25 सितंबर 2024 को सात लाख रुपये नकद और बाद में यूपीआई के माध्यम से सात लाख रुपये अहमद रजा के बैंक खाते में जमा किए। तीन माह बाद पैसा मांगने पर अहमद रजा ने टालमटोल की और 28 लाख रुपये का चेक दिया, जो खाते में राशि न होने के कारण निरस्त हो गया।
विज्ञापन


जयनगर थाने में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस और छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया। डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जयनगर पुलिस ने अहमद रजा अंसारी (35, ग्राम जूर, चौकी बसदेई) और महबूब हुसैन उर्फ अहमद (ग्राम करौंदामुड़ा, थाना झिलमिली) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से बैंक खाता, एटीएम कार्ड, शेयर ट्रेडिंग में प्रयुक्त चार मॉनिटर और एक सीपीयू जब्त किया गया। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर राजवाड़े, रविशंकर पांडेय, आरक्षक विकास मिश्रा और सुरेश साहू द्वारा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed